फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari returned to work after ten days, 110 registries happened on the first day

Sonipat News: दस दिन बाद काम पर लौटे पटवारी, पहले दिन हुई 110 रजिस्ट्रियां, लंबित कार्य निपटाए

Thu, 05 Jan 2023 08:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Patwari returned to work after ten days, 110 registries happened on the first day
तहसील कार्यालय में काउंटर पर रजिस्ट्री व इंतकाल संबंधी कार्य करवाते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पे-ग्रेड बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कानूनगो व पटवारी हड़ताल स्थगित कर दस दिन बाद वीरवार को काम पर लौट आए। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पटवारियों के काम पर लौटने से लोगों को अटके कार्य पूरे होने की उम्मीद बंधी है। हालांकि तहसील कार्यालय में इंतकाल व रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों करवाने के लिए बेहद कम लोग पहुंचे। जिस कारण पहले दिन 50 फीसदी से भी कम कार्य हुआ। दिन भर में 110 रजिस्ट्रियां हुई। पटवारी लंबित फाइलों का निपटान करने में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल स्थगित होने की जानकारी नहीं मिलने के कारण ही बेहद कम लोग पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर कानूनगो व पटवारी 26 दिसंबर को हड़ताल पर चले गए थे। लघु सचिवालय में तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार ने मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था। जिससे लोगों के रजिस्ट्री, फर्द निकलवाने, इंतकाल सहित अनेक कार्य अटक गए। वहीं सरकार को भी करोड़ों के राजस्व का घाटा झेलना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत कर 26 जनवरी तक मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद कानूनगो व पटवारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया और कानूनगो व पटवारी वीरवार को कार्यालयों में अपने कार्य पर लौट आए।
विज्ञापन

मुझे अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी थी। जिसको लेकर कई बार चक्कर काट चुका था, लेकिन कानूनगो व पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। अब कानूनगो व पटवारी काम पर लौट आए हैं। इसका पता लगते ही तहसील कार्यालय में पहुंचा हूं। रजिस्ट्री संबंधी कार्य अब कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद, आदर्श नगर
प्लॉट की रजिस्ट्री व अन्य कार्य करवाने थे, लेकिन कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते पटवारियों के कार्यालय पर ताले लटके मिलते थे। जिस कारण हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहा था। वीरवार को कानूनगो व पटवारियों के काम पर लौटने का पता लगा तो तहसील कार्यालय में पहुंचा हूं। अब अधूरे कार्य पूरे हो सकेंगे।
साहिल, कालूपुर
मुझे रजिस्ट्री सहित अन्य कई कार्य करवाने थे, लेकिन कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते ही कार्य अटके हुए थे। वीरवार सुबह अखबार में पढ़ा कि कानूनगो व पटवारियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर हड़ताल स्थगित कर दी हैं और कानूनगो व पटवारी काम पर लौट आए हैं। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। यही कारण है कि पहले दिन तहसील कार्यालय में काम करवाने बेहद कम लोग पहुंचे हैं।

बसंत जैन, स्वर्णकार
हड़ताल के बाद कानूनगो व पटवारी वीरवार से काम पर लौट आए हैं। तहसील कार्यालय में इंतकाल, रजिस्ट्री व अन्य कार्य करवाने पहुंचे लोगों के काम किए गए हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा पहले दिन रजिस्ट्री व अन्य कार्य 50 फीसदी से कम हुए हैं। पटवारियों ने कार्यालय में लंबित पड़ी फाइलों को निपटान किया। कार्यालय में आने वाले सभी लोगों के कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed