फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fogging campaign intensified due to increasing cases of dengue and malaria.

Sonipat News: डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर फॉगिंग अभियान तेज

Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fogging campaign intensified due to increasing cases of dengue and malaria.
निगम कार्यालय में सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते नगर निगम मेयर राजीव जैन। - फोटो : samvad
सोनीपत। डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम शहर में सघन फॉगिंग अभियान चलाएगा। मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों जोन में एक-एक फॉगिंग टीम गठित करने, प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से फॉगिंग कराने और आम नागरिकों के लिए फॉगिंग करवाने का नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि फॉगिंग में ऐसी दवा का इस्तेमाल किया जाए, जिससे सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों को नुकसान न हो। उन्होंने फॉगिंग का कार्यक्रम तैयार कर निगम पार्षदों को इसकी जानकारी देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों से प्रभावित क्षेत्रों की सूची लेकर वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जाएगी। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, पोषण कुमार, सुंदर सिंह और जोगेंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के ढेर पर डलवाया जाएगा चूना
राजीव जैन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इनमें मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने कूड़ा जमा होने वाले स्थानों पर चूना डलवाने और खाली प्लॉटों में जमा गंदे पानी में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed