फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   August's mustard oil to be available by September 15; 343-liter stock in Mahendragarh.

Sonipat News: 15 सितंबर तक मिलेगा अगस्त का सरसों तेल, महेंद्रगढ़ में 343 लीटर स्टॉक

Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
August's mustard oil to be available by September 15; 343-liter stock in Mahendragarh.
नारनौल। अगस्त माह में सरसों तेल से वंचित रहे पात्र राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने अगस्त के बकाया सरसों तेल के वितरण की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। ऐसे में पात्र लाभार्थी अब राशन डिपो से बकाया तेल प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेशभर के राशन डिपो पर कुल 1,79,271.67 लीटर सरसों तेल उपलब्ध है, जिसे निर्धारित अवधि में वितरित किया जाना है। इसको लेकर 7 सितंबर को एक पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार अगस्त के पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभार्थियों तक सूचना पहुंचाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed