{"_id":"67477896c0e270510208f2b4","slug":"passengers-please-forgive-me-electricity-corporation-does-not-care-about-your-life-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128402-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुसाफिरो माफ करना... बिजली निगम को नहीं आपकी जान की परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुसाफिरो माफ करना... बिजली निगम को नहीं आपकी जान की परवाह
Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने देवीपुरा में मंदिर के पास ट्रांसफार्मर सड़क के बीच रखा हुआ है, जिससे आवागमन में बाधा होती है, साथ ही गली के मध्य होने से हादसे का भी भय बना रहता है। बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
यहां के निवासियों का कहना है कि वह बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। बिजली निगम को हमारी जान की परवाह नहीं है। बिजली निगम अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
देवीपुरा के लोगों का कहना है कि इस समस्या के अलावा शहर में कम ऊंचाई पर रखे अन्य ट्रांसफार्मर भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे दुकानदारों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। वह प्रशासन से सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। सड़क किनारे खंभे होने और वाहनों की आवाजाही अधिक होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए बिजली निगम अधिकारियों का दावा है कि ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। ऐसे में इसी तरह अन्य ट्रांसफार्मरों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल कम ऊंचाई पर होने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को असुविधा होती है। बरोदा रोड समेत शहर के अन्य चौक व मार्ग ऐसे हैं, जहां वाहन चालक सड़क के बीच लगे ट्रांसफार्मर से बचने के लिए इधर-उधर कट लगाते हैं, जिसके चलते सड़क पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की ऊंचाई बहुत कम है। ट्रांसफार्मरों के तारों को बच्चे भी आसानी से छू सकते हैं। उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कर ऊंचाई बढ़ाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शहर में इन जगहों पर बनी है समस्या
शहर में 15 से ज्यादा ऐसे स्थान हैं, जहां कम ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। इनमें बरोदा रोड, समता चौक, ड्रेन नंबर आठ के पास, आदर्श नगर, सैनीपुरा, महम रोड, सेक्टर-7, रोहतक रोड और देवीपुरा समेत शहर के कई इलाके शामिल हैं।
शहर में कई स्थानों पर कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के बाद ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराया जाएगा, जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- विकास सूर्यवंशी, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।