फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat elections: Notice to 77 officers and employees who were absent from duty

पंचायत चुनाव: ड्यूटी से नदारद मिले 77 अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Notice to 77 officers and employees who were absent from duty
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित सिवाच ने 9 नवंबर को हुए जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले 77 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि जिस अधिकारी-कर्मचारी को जो ड्यूटी दी गई है उसका निर्वहन पूर्ण ईमानारी के साथ करें। चुनाव ड्यूटी को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी मुंडलाना खंड में गायब मिले। मुंडलाना में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 18 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। इसके बाद सोनीपत खंड में दूसरे नंबर पर अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे, जिसके चलते 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा खरखौदा खंड में 14 व कथूरा खंड में 13, गन्नौर में 9 और मुरथल खंड में 7 अधिकारी व कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उन सभी को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed