फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Operation of buses going to Katra route and Punjab stopped

Sonipat News: कटरा मार्ग और पंजाब जाने वाली बसों का संचालन ठप

Thu, 22 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Operation of buses going to Katra route and Punjab stopped
सोनीपत बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद हरियाणा-पंजाब के शंभू बाॅर्डर पर तनाव बढ़ने से रोडवेज ने एक बार फिर कटरा मार्ग के साथ ही पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इन मार्गों से हटाई गईं बसों को जयपुर सहित अन्य लंबे रास्तों पर रवाना किया गया है। जिससे राजस्व को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन



किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर व हरियाणा-दिल्ली के कुंडली बॉर्डर को 13 फरवरी को ही सील कर दिया था। बॉर्डर सील होने के साथ ही पंजाब मार्ग को भी बंद कर दिया था। हालांकि यात्रियों की मांग पर रोडवेज विभाग ने वैकल्पिक मार्गों से कटरा, शिमला, लुधियाना, अमृतसर सहित अन्य मार्गों पर बसों का परिचालन शुरू कर दिया था। बॉर्डर पर बदले हालात के बाद रोडवेज ने कटरा और पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन रास्तों से बसों का परिचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन




24 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा



सोनीपत रोडवेज डिपो में बसों की संख्या 141 हैं। इसमें नौ एसी बसें भी शामिल हैं। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 24 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई हैं। इसका असर विभिन्न मार्गों पर दिखाई दे रहा है। कई लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। अमृतसर और कटरा रूट से हटाई गईं तीन-तीन बसें और लुधियाना रूट से हटाई गईं दो बसों को जयपुर सहित अन्य रास्तों पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

किसान के दिल्ली कूच के चलते शंभू बॉर्डर पर तनाव की स्थिति को देखते हुए कटरा और पंजाब मार्ग पर जाने वाली बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इन बसों का जयपुर सहित अन्य लंबे रास्तों पर चलाया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed