फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD of medicine ward increased due to change in weather, ward reserved for dengue patients

Sonipat News: मौसम में बदलाव से बढ़ी मेडिसिन वार्ड की ओपीडी, डेंगू मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित

Fri, 27 Sep 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
OPD of medicine ward increased due to change in weather, ward reserved for dengue patients
गोहाना। मौसम में बदलाव के चलते गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में ओपीडी 2500 के पार पहुंच चुकी है। ओपीडी में इन दिनों खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिसिन वार्ड में रोजाना 250 से 300 मरीज बुखार, खांसी व जुकाम से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों रात में हल्की गर्मी और तड़के हल्की ठंड हो जाती है। मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहा हे। चिकित्सकों की राय है कि सभी सावधानियां बरतें और बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ लोगों की लापरवाही भी बीमारी का कारण बन रही है। सितंबर के अंतिम दिनों में रात के समय गर्मी होने से लोग एसी व कूलर तो चला रहे हैं, लेकिन तड़के तक ऐसी व कूलर चलते रहते है। सुबह की हल्की ठंड में लोग खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हो रहे है। ऐसे में गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बढ़ी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों में मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग मच्छर जनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग की चिकित्सक सोनिका लांबा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं, इस समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। जिन लोगों में डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं, उनकी डेंगू जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 15-20 मरीजों की हो रही डेंगू जांच
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना डेंगू के संदिग्ध 15 से 20 मरीजों की जांच की जा रही है। मरीजों को भर्ती करने के लिए मेडिसिन वार्ड में बेड रिजर्व किए गए हैं। हालांकि अभी तक मरीजों को डेंगू वार्ड में दाखिल करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।


------
मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच की जा रही है। मरीजों के लिए मेडिसिन वार्ड में बेड रिजर्व किए गए हैं। जिन मरीजों को दाखिल करने की जरूरत होगी, उन मरीजों का मेडिकल कॉलेज में दाखिल कर इलाज किया जाएगा।

डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed