फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One more worker burnt to death in fire, so far 14 people have lost their lives

Sonipat News: आग से झुलसे एक और श्रमिक की मौत, अब तक 14 की जा चुकी जान

Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
One more worker burnt to death in fire, so far 14 people have lost their lives
राई (सोनीपत)। एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग से झुलसे एक और श्रमिक ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। हादसे में अब तीन फैक्टरी मालिकों समेत 14 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई को सांवरिया एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। इसमें फैन बेल्ट बनाने का काम होता था। फैक्टरीकर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे कि अन्य फैक्टरी मालिक और श्रमिक भी मदद को मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में कई लोग झुलस गए थे। रविवार को झुलसे श्रमिक करनाल के ताल मोहल्ला निवासी गोपाल ने भी दम तोड़ दिया। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फैक्टरी में लगी आग 14 लोगों की जिंदगी लील चुकी है।
विज्ञापन



अब तक इनकी गई जान

मदद को पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन, फैक्टरी मालिक के भतीजे अंशुल अग्रवाल की जान जा चुकी है। इनके साथ उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50), आजमगढ़ निवासी रामचंद्र, अमेठी के गांव दही पुरवा निवासी दिनेश, अमेठी के गांव केवलापुर फिलहाल राई क्षेत्र निवासी वीरेंद्र, नाइट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य गांव बादशाहपुर माच्छरी निवासी पवन (33), बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव बदर दोहा निवासी जितेंद्र, जिला एटा के गांव रखेह निवासी अमित, बिहार के जिला छपरा के गांव सारण निवासी उमेश, जिला लखीमपुर खीरी के गांव राजेपुर निवासी सुनील, बदायूं के राजेश की मौत हो चुकी है। मामले में राई थाना पुलिस आरोपी फैक्टरी मालिक दुलीचंद को जांच में शामिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम की टीम कर रही जांच

फैक्टरी में आग लगने की जांच एसडीएम अमित कुमार की टीम कर रही है। टीम का कहना हैं कि जांच रिपोर्ट जल्द उपायुक्त को सौंप दिया जाएगा। फैक्टरी महज 312 मीटर में चल रही थी। साथ ही उसे पूरी तरह कवर किया गया था। जिसमें टीम ने कई तथ्यों की जांच की है।

वर्जन

फैक्टरी में लगी आग में 14 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे की जांच जारी है।-योगेश खत्री, जांच अधिकारी, थाना राई
योगेश खत्री, जांच अधिकारी, थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed