फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nigerians have cheated more than crores in 13 states

13 राज्यों में करोड़ों से ज्यादा की ठगी कर चुके नाइजीरियन

Mon, 03 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nigerians have cheated more than crores in 13 states
सोनीपत। ओमेक्स सिटी की एक महिला को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक पुलिस पूछताछ में लगातार नए तथ्य उजागर कर रहे हैं। साइबर थाना पुलिस अभी तक पांच नाइजीरियन सहित नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नाइजीरियन साइबर ठगों का यह गैंग 2015 से लोगों के साथ ठगी कर रहा है। आरोपियों ने 13 राज्यों के 500 से ज्यादा लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। वह करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। अभी इस मामले में 14 नाइजीरियन सहित 50 से ज्यादा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी की आकांक्षा के साथ 17 जुलाई को विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने 7.66 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। आकांक्षा के साथ की गई ठगी का रुपये बंगलूरू में निकाला गया था। इस पर पुलिस टीम ने बंगलूरू में बैंक खातों की जांच की और एटीएम बूथ के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की थी। उसके बाद डी.मार्क ओपेरा, मैक्स उर्फ मेलेस मिचेल, मोहम्मद रिजवान, आमिर खान और जावेद को काबू कर जेल भेजा गया था। अब मामले में मामले में नाइजीरिया फिलहाल नई दिल्ली स्थित देवली रोड जवाहर पार्क निवासी अका लेंडरी, लॉकीगोस सिटी नाइजीरिया फिलहाल महता चौक महरौली दिल्ली निवासी जॉन उर्फ वचे गिडोन, मूलरूप से मबाटिल्लो नाइजीरिया फिलहाल दिल्ली के खानपुर स्थित जवाहर कॉलोनी निवासी चुक्स एमबीए व मूलरूप से यूपी के बदांयू के बिछरोइया फिलहाल गाजियाबाद के वैशाली निवासी जाबिर उर्फ जगमेंद्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। इनमें अका लेंडरी पश्चिमी अफ्रीका के आइवरी कोस्ट के पासपोर्ट पर भारत आया था। वहीं चुक्स एमबीए ने फिलहाल नगालैंड के दीपापुर में स्थायी निवास बना रखा है। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह 13 राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, नगालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और झारखंड में साइबर ठगी कर चुके हैं। वह 500 से लोगों से ठगी करके करोड़ों रुपया ऐंठ चुके हैं। पुलिस मामले में सरकार के आदेश के बाद विदेश भी जा सकती है।
विज्ञापन

साइबर ठगी गैंग को नाइजीरियन चला रहे थे। पांच नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से 20 मोबाइल मिले हैं। मोबाइल से मिली जानकारी को गृह मंत्रालय को भेजा गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed