फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Senior Wrestling Competition...

Sonipat News: राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता... म्हारे पहलवानों नै गाड दिया लठ...190 अंक लेकर बने ओवरऑल चैंपियन

Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
National Senior Wrestling Competition...
फोटो :55: बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक दिखाते हरियाणा के पहलव
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन म्हारे पहलवान छाए रहे। पहलवानों ने पहले दिन के फ्री स्टाइल वर्ग में चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बने हैं। इसमें से सोनीपत के तीन पहलवानों ने स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए हैं। प्रदेश की टीम 190 अंकों के साथ चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के प्रधान संजय सिंह ने पत्र जारी कर कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन का परिणाम साझा किया है, जिसमें प्रदेश के फ्री स्टाइल कुश्ती दल ने 190 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 179 अंकों के साथ सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) और 143 अंकों के साथ दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू स्थित कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसके पहले दिन फ्रीस्टाइल वर्ग के मुकाबले कराए गए। इसमें प्रदेश के पहलवानों ने लठ गाड दिया। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल वर्ग में गांव जुआं के अमित छिक्कारा ने 79 किलो भार में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सोनीपत के दीपक ने 74 किलो भार वर्ग व गांव रिढाऊ निवासी सचिन ने 86 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए कांस्य पदक जीता है। दूसरे व तीसरे दिन महिला वर्ग व ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के पहलवानों से पदक की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

पदक विजेता पहलवान



फ्रीस्टाइल वर्ग - सुमित (57, कांस्य, पानीपत), सिद्धार्थ (65, स्वर्ण, झज्जर), अनुज कुमार (70, स्वर्ण, फतेहाबाद), दीपक (74, कांस्य, सोनीपत), अमित छिक्कारा (79, स्वर्ण, सोनीपत), सचिन (86, कांस्य, सोनीपत), सचिन (92, स्वर्ण, हिसार), प्रदीप (97, रजत, जींद), राहुल (125 किलो, कांस्य पदक, झज्जर)।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 दिसंबर को इन पहलवानों के होंगे मुकाबले



ग्रीको रोमन वर्ग -नितिन (55 किलो, जींद), साहिल (60 झज्जर), सन्नी (63, झज्जर), अनिल (67, सोनीपत), आकाश पूनिया (72, सोनीपत), दीपक (77, चरखी दादरी), अमन (82, हिसार), सुनील (87, सोनीपत), विक्रांत सिंह (97, सोनीपत), अंकुश (130 किलो, पानीपत)।



महिला वर्ग - विनीता (50, रोहतक), प्रियंका (72 किलो, चरखी दादरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed