फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 250 people in Sonipat fallen ill after eating kuttu flour

Sonipat: नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 250 लोगों की तबीयत, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती

Thu, 23 Mar 2023 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

बुधवार को चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत था और अस्पताल पहुंचे ज्यादातर लोगों ने नवरात्रि का व्रत रखा था। शाम को व्रत खोलने के दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ समय बाद सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बीपी कम और खांसी होने लगी।

विज्ञापन
More than 250 people in Sonipat fallen ill after eating kuttu flour
सोनीपत में कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुट्टू का आटा खाने से सोनीपत के मॉडल टाउन, जीवन नगर और ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागरिक अस्पताल में रात 11 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ से दस तक की संख्या में अलग-अलग समय पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रशासन ने मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। डीसी सोनीपत का कहना है कि प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा, सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत था और अस्पताल पहुंचे ज्यादातर लोगों ने नवरात्रि का व्रत रखा था। शाम को व्रत खोलने के दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ समय बाद सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बीपी कम और खांसी होने लगी। परिजनों ने तबीयत खराब होते देख मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि मरीजों का कहना था कि उन्होंने रात्रि में व्रत खोलने के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया था। सेवन करने के बाद मरीजों को पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और बीपी कम यह सभी शिकायत होने लगी। रात को 11 बजे से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। सुबह पांच बजे तक करीब 150 मरीजों को उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थीं किरणदीप कौर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरीज आठ से दस की संख्या में पहुंच रहे थे जिन्हें सुबह तक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं नागरिक अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भी करीब 70 मरीजों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
वहीं डीसी सोनीपत ललित सिवाच का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के दुकानों पर कुट्टू के आटे का सैंपल लेने भेज दिया गया है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed