{"_id":"665e08a05f41b08c1a0e291d","slug":"mohanlal-or-satpal-decision-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119137-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोहनलाल या सतपाल, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोहनलाल या सतपाल, फैसला आज
Mon, 03 Jun 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में आज पता लगेगा कि भाजपा के मोहनलाल बड़ौली के सिर जीत का सेहरा बंधेगा या फिर कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के बाजी मारेंगे। सोनीपत लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। मुकाबला भी दिलचस्प बना हुआ है। वहीं, जजपा के भूपेंद्र मलिक व इनेलो के अनूप दहिया के प्रदर्शन पर भी नजर रहेंगी।
सोनीपत लोकसभा में 22 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम से आज अनलॉक हो जाएगी। जिले में 25 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें सोनीपत में मतदान प्रतिशत 63.4 रहा था। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 17,66,624 हैं, जबकि जिले में 11,00,193 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा मतदान 68.53 प्रतिशत जुलाना विधानसभा में हुआ था जबकि सबसे कम मतदान सोनीपत विधानसभा में केवल 57.2 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा बरोदा में 62.7, गन्नौर में 63.4, गोहाना में 63.35, जींद में 63.1, खरखौदा में 60.7, राई में 66.4 व सफीदों में 66.9 फीसदी मतदान हुआ था। 11 लाख 2 हजार 967 मतदाता मंगलवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
900 पुलिसकर्मी व अधिकारी रखेंगे सुरक्षा पर नजर
मतगणना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए है। मतगणना स्थल पर पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें अर्धसैनिक बल, एचएपी और पुलिस के जवानों को लगाया गया है। अब सुरक्षा के लिए 11 एसीपी, 23 इंस्पेक्टर के नेतृत्व में करीब 700 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र के चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक यंत्र कैमरा, स्मार्ट वॉच, रिकॉर्डर, धूम्रपान की वस्तु, माचिस, लाइटर, ब्लेड, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार का हथियार नहीं ले सकेंगे। महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी तैनात रहेगी। शरारती तत्व के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजरने की सलाह
पुलिस की तरफ से गोहाना-मोहाना मार्ग स्थित बिट्स संस्थान में मतगणना के चलते इस मार्ग से भारी वाहनों को नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों को वाया खानपुर, खरखौदा या अन्य मार्गों से गोहाना जाने की सलाह दी गई है।