फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Seven more days to get admission in ITI, schedule released

मिशन एडमिशन : आईटीआई में दाखिला लेने के लिए सात दिन का और मौका, शेड्यूल जारी

Sat, 21 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Seven more days to get admission in ITI, schedule released
फोटो 21- सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दा​खिला लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आ
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय (आरडीएसडीई) ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें (आईटीआई) में दाखिला के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की अवधि को बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी अब 27 जून तक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन कर सकेंगे। हालांकि पहले आरडीएसडीई ने प्रथम चरण में आवेदन प्रक्रिया के लिए 6 से 20 जून तक तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन

आरडीएसडीई ने आवेदन अवधि बढ़ाने के साथ आरटीआई में दाखिला लेने के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया। शनिवार से दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। यह निर्णय अधिकतर आईटीआई में कम आवेदन आने के चलते लिया गया। जिला के 13 प्रशिक्षण संस्थानों में वर्ष 2025-26 सत्र के लिए 5904 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

पिछले साल के अपेक्षा इस बार सोनीपत आईटीआई में 64 व पुरखास आईटीआई में 30 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। सोनीपत आईटीआई में 48 ट्रेड में दाखिले के लिए 1044 सीट व दूसरे वर्ष के प्रवेश के लिए 516 सीटों सहित कुल 1560 सीटें तय की गई हैं। अब तक इन सीटों पर 1866 विद्यार्थी अपना आवेदन कर चुके हैं। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा आईटीआई का दाखिला शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट : 3 जुलाई
आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन : 7 जुलाई तक
दाखिला फीस जमा : 8 जुलाई तक
शेष सीटों की सूची तैयार : 9 जुलाई
सीट विवरण के लिए पोर्टल ओपन : 9 व 10 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट : 11 जुलाई
आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन : 14 जुलाई तक
दाखिला फीस जमा : 15 जुलाई तक
शेष सीटों की सूची तैयार : 16 जुलाई
सीट विवरण के लिए पोर्टल ओपन : 16 से 19 जुलाई
तीसरी मेरिट लिस्ट : 22 जुलाई
आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन : 26 जुलाई तक

दाखिला फीस जमा : 27 जुलाई तक

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आरडीएसडीई ने विद्यार्थियों को सात दिन का और मौका दिया है। अब तक सोनीपत आईटीआई की 48 ट्रेड के लिए कुल 1560 सीटों पर 1866 विद्यार्थियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन करवाया है। इच्छुक विद्यार्थी अब 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सुनील मलिक, नोडल अधिकारी, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed