{"_id":"6812606e154974af85025c2e","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-sonipat-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म: नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म: नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी
Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
सार
चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर लिया। पीड़िता की मां ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर अपनी चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
चचेरे भाई ने धमका कर किया दुष्कर्म
एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 फरवरी को उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेले थी। इस दौरान देवर का बेटा घर में घुस आया और बेटी से जबरदस्ती का प्रयास किया। बेटी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
नाबालिग रहती थी डरी सहमी
वारदात के बाद से बेटी गुमशुम रहने लगी। बीते दिन जब वह घर पहुंची तो देखा बेटी डरी सहमी सी थी और रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो बेटी ने सारी बात बताई। यह भी कहा कि भाई बार-बार उसे परेशान करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दी। खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: होटल की आड़ में जिस्मफरोशी: पुलिस ने दो होटलों में दी दबिश, 3 लड़कियों को करवाया मुक्त