{"_id":"6812466945b890a5e102e904","slug":"police-exposed-prostitution-racket-in-rohtak-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की आड़ में जिस्मफरोशी: पुलिस ने दो होटलों में दी दबिश, 3 लड़कियों को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की आड़ में जिस्मफरोशी: पुलिस ने दो होटलों में दी दबिश, 3 लड़कियों को करवाया मुक्त
Wed, 30 Apr 2025 09:24 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:24 PM IST
सार
पुलिस ने रोहतक में दो होटलों में दबिश देकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। रोहतक के होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर यह कार्रवाई की गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रोहतक में देह व्यापार का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में होटलों में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे को बंद करवाने के लिए पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के बस अड्डा के पास नामचीन दो होटलों में छापा डाला। यहां से पुलिस ने छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त करवाया है। होटल में काउंटर पर काम करने वाली युवती समेत चार लोगों को काबू किया गया है। वहीं, होटल संचालक अमित कुमार और राज सोलंकी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके भागे गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। रोहतक के होटल और मसाज पार्लर से पुलिस अब तक 9 युवतियों को मुक्त करवा चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के नेतृत्व में वेश्यावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बस अड्डे के पास स्थित दो होटलों में वेश्यावृत्ति का धंधा चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने महिला थाना प्रभारी परमजीत कौर के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम में एक बाहरी युवक को शामिल किया और उसे ग्राहक बनाकर होटलों में भेजा। वहां पर जाकर युवक के सामने संचालकों की ओर से तीन युवतियों को पेश किया गया। उसी के इशारे पर सामान्य लोगों की तरह खड़ी पुलिस टीम होटल में पहुंची तो संचालक पीछे के दरवाजे से भाग गया। हालांकि, वहां से एक युवती समेत चार लोगों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
होटल के एक कमरे से मुक्त करवाई गई तीन युवतियों ने आरोपी होटल संचालक पर उनसे वेश्यावृत्ति का धंधा जबरन करवाने के आरोप लगाए हैं। युवतियों ने बताया होटल संचालक एक कस्टमर से 5 से 10 हजार रुपये लेते थे और उन्हें केवल 500 से 800 रुपये ही दिए जाते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खाना न देने पर होटल में तोड़फोड़: 5 युवकों ने होटल मालिक पर किया हमला, केस दर्ज