फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Millions planted smack of fake officer

फर्जी अधिकारी बन लगाई लाखों की चपत

Tue, 26 Aug 2014 11:59 PM IST
Sonipat
Sonipat Updated Tue, 26 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मैं पार्लियामेंट में लगा हूं। मेरी बहुत जान-पहचान है और मेरे एक फोन से डीसी, एसपी सभी डरते हैं। मुझे पैसे दो मैं तुम्हारा काम आसानी से करा दूंगा।
इन्हीं बातों के सहारे तीन लोगों से 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। गांव जगदीशपुर के रहने वाले तीन शिकायतकर्ताओं ने अलग-अलग मामले की शिकायत दी है। इनमें से एक शिकायत तो थाना राई में दर्ज है। वहीं एक मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इकोनॉमी सेल को मार्क किया गया है।

शिकायत नंबर-1
गांव जगदीशपुर टोकी के रहने वाले धर्मपाल पुत्र इल्मे ने 31 जुलाई को आईजी के नाम शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि उनके पास 5 एकड़ जमीन कस्टोडियन के तहत थी। यह जमीन दीक्षित अवार्ड के साथ चली गई थी। इस मामले में गांव के ही नरेश, सुरेश, राहुल ने उसे दिल्ली निवासी महावीर, दर्शना से जनवरी 2014 में मिलवाया था। इन आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसे 5 एकड़ जमीन दिला देंगे। इसकी एवज में आरोपियों ने उससे 2.20 लाख रुपये लिये थे। काफी समय बीत जाने के बाद न तो उसके नाम जमीन कराई गई और न ही उसे पैसे लौटाए गये। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर थाना राई में मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायत नंबर 2
मंगतराम पुत्र अजबे निवासी गांव जगदीशपुर झुंडपुर ने 19 अगस्त को एसपी के नाम शिकायत दी थी। यह शिकायत इकोनॉमी सेल के नाम मार्क की गई थी। शिकायत में मंगतराम ने बताया था कि जमीन की उगाही, लगान और बटाई के मामले में उसका एक कोर्ट केस चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही राहुल, नरेश ने उसकी मुलाकात महावीर और दर्शना निवासी दिल्ली से मिलवाया था। इन्होंने जल्द से जल्द केस का निपटारा कराने की बात कही थी। इसकी एवज में दो बार 50-50 हजार और इसके बाद 17 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद इन लोगों ने कोई मदद नहीं की और न ही पैसे वापस किए। इसके अलावा उसे यूपी में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
शिकायत नंबर 3
गांव जगदीशपुर झुंडपुर के रहने वाले जगदीश ने एसपी के नाम पर मंगलवार को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन दीक्षित अवार्ड के तहत उत्तर प्रदेश में चली गई थी।
 राहुल, नरेश, सुरेश ने उसकी मुलाकात महावीर सिंह और दर्शना निवासी दिल्ली से कराई थी। इन्होंने बताया कि बागपत के तहसीलदार अशोक चौधरी रिश्तेदार हैं और उसके नाम 8 एकड़ जमीन करा देंगे। इसकी एवज में जगदीश से 30 लाख रुपये की मांग की। जगदीश की 2 एकड़ जमीन को अपने जानकार राजेंद्र कश्यप निवासी ब्राह्मणवास के पास गिरवी रखवाने के नाम पर रजिस्ट्री करा ली और जमीन के नाम पर मिले 30 लाख रुपये ले लिये।

 जगदीश ने आरोप लगाया कि आरोपीगण अब न तो उनकी जमीन दे रहे हैं और न ही 30 लाख रुपये वापस कर रहे हैं। इसके अलावा 8 एकड़ जमीन भी उसके नाम नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed