{"_id":"67028cb4be3c6a03190f0922","slug":"light-thrown-on-the-life-of-maharishi-swami-dayanand-saraswati-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125726-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवन पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवन पर प्रकाश डाला
Sun, 06 Oct 2024 06:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे 25वें रजत जयंती वार्षिकोत्सव का यज्ञ में पूर्णाहुति व भंडारा लगाकर समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जगदीश कुकरेजा व महिला प्रधान राज गुलाटी ने की। आचार्य संदीप श्रेयार्थी के ब्रह्मत्व में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। आर्योदय गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने सामवेद के मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया।
आचार्य अंकित प्रभाकर व आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवन पर प्रकाश डाला। फरीदाबाद से प्रदीप शास्त्री ने देशभक्ति, आध्यात्मिक पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। संगीता शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्वानों व कार्यकर्ताओं के साथ आचार्य संदीप दर्शनाचार्य को गायत्री पटका पहनाकर व चेक देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय निर्मल दुआ की स्मृति में चंद्रप्रकाश दुआ, ज्योति मलिक व डॉ. मनोज राय के परिवार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों का शिक्षण सामग्री भेंट की। आचार्य धर्मवीर की पुण्यतिथि पर सभी को उनकी शिक्षाओं के प्रति प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में रामगोपाल भूटानी, हरिचंद स्नेही, महात्मा वेद मुनि, रणधीर ढुल, राज रहेजा व ज्ञानेश्वर त्यागी मौजूद रहे।