फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Laborer dies after being hit by canter in Sonipat

कैंटर की चपेट में आकर श्रमिक की मौत: सोनीपत में हादसा, इलाज के दौरान PGI रोहतक में तोड़ा दम

Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

सोनीपत में कैंटर की चपेट में आने से सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ श्रमिक भाई के फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Laborer dies after being hit by canter in Sonipat
demo pic

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई प्रदीप के बयान पर दर्ज किया मुकदमा
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव खेतुपुरा निवासी प्रदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई बहालगढ़ स्थित रंग की फैक्टरी में काम करते थे। वह बहालगढ़ में किराए पर रहते थे। उनके भाई पहली अप्रैल को फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वह बहालगढ़ चौक के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- युवाओं की रोजगार की मांग: कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों युवा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि जल्द कैंटर चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed