{"_id":"642a7546f2cc4d0f6a05b063","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-canter-in-sonipat-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आकर श्रमिक की मौत: सोनीपत में हादसा, इलाज के दौरान PGI रोहतक में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आकर श्रमिक की मौत: सोनीपत में हादसा, इलाज के दौरान PGI रोहतक में तोड़ा दम
Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
सार
सोनीपत में कैंटर की चपेट में आने से सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ श्रमिक भाई के फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के बहालगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई प्रदीप के बयान पर दर्ज किया मुकदमा
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव खेतुपुरा निवासी प्रदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई बहालगढ़ स्थित रंग की फैक्टरी में काम करते थे। वह बहालगढ़ में किराए पर रहते थे। उनके भाई पहली अप्रैल को फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वह बहालगढ़ चौक के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- युवाओं की रोजगार की मांग: कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों युवा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
राहगीरों ने उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि जल्द कैंटर चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।