फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   killing of a youth after calling to party, dead body identify

पार्टी करने के लिए कुंडली बुलाने के बाद शराब के नशे में झगड़ा होने पर की थी युवक की हत्या, टीडीआई के पास मिले शव की हुई पहचान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
killing of a youth after calling to party, dead body identify
कुंडली। गांव नांगल कलां के पास टीडीआई सिटी के पीछे खेतों में हत्या के बाद शव फेंकने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी गिरफ्तार कर शव की पहचान कर ली है। हत्या कर फेंका गया शव रोहतक के गांव सांघी के रहने वाले साहिल का था। वह आरोपियों का दोस्त था। उसे पार्टी करने के बहाने से कुंडली बुलाने के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में वेस्ट  रामनगर के रहने वाले प्रिंस को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी लल्हेड़ी का रहने भोलू अभी फरार है। टीडीआई के पास नांगल कलां की खाली पड़ी जमीन पर 3 जून को युवक का शव पड़ा मिला था। गांव नांगल कलां के चौकीदार ने कुंडली पुलिस को बताया था। पुलिस ने हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनाना गांव के अमित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी लल्हेड़ी के भोलू व भोलू के साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने बताया था कि वह मृतक को नहीं जानता था। उन्होंने चाकू व राड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वेस्ट  रामनगर के प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शव की पहचान करते हुए बताया कि शव सांघी गांव के साहिल का था। उसने बताया कि साहिल उसका व भोलू का दोस्त था। घटना की रात को उन्होंने साहिल को पार्टी देने के बहाने से बुलाया था। यहां पर शराब के नशे में उनका झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उन्होंने साहिल की हत्या कर दी थी। पुलिस प्रिंस को रिमांड पर लेकर उसके साथी का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed