फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Karva Chauth: You can achieve love and success by giving gifts to your partner.

करवा चौथ : संगिनी को उपहार देकर हासिल कर सकते हैं प्रेम व सफलता

Sun, 20 Oct 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: You can achieve love and success by giving gifts to your partner.
सोनीपत। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 20 अक्तूबर को करवाचौथ महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रख पूजा-अर्चना करेंगी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। पति अपनी जीवन संगिनी को उपहार भेंट करेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सुहागन महिलाओं के लिए करवाचौथ पर्व का विशेष महत्व है। करवा चौथ का व्रत दोनों के प्रेम व विश्वास को मजबूत बनाता है। उपहार से दोनों के रिश्तों में मजबूती आती है। राशि के अनुसार उपहार देकर सफलता भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

पूजा का मुहूर्त व चंद्रोदय का समय

चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 20 अक्तूबर सुबह 6:46 से प्रारंभ होकर 21 अक्तूबर सुबह 4:16 बजे तक रहेगी।

करवा चौथ व्रत तिथि : उदय तिथि अनुसार 20 अक्तूबर
व्रत पूजा मुहूर्त : शाम 5:46 से 7:02 बजे तक

चांद निकलने का समय : रात 7:54 बजे
राशि के अनुसार पत्नी को क्या दें उपहार, कौन-सा लगाएं इत्र
मेष राशि : इस राशि वालों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि के लोग पत्नी को सोने के आभूषण व पसंद के वस्त्र दे सकते हैं। इससे दोनों में प्रेम व भरोसा बढ़ेगा। इन्हें बेला व गुलाब की सुगंध का इत्र लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि : इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल होता है। यह पत्नी को मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी, तांबे की वस्तु व लाल रंग की मिठाई दें तो शुभ होगा और समृद्धि आएगी। यह चमेली का इत्र लगाएं।
मिथुन राशि : इस राशि के स्वामी बुध व दांपत्य जीवन के कारक गुरु ग्रह हैं। यह पीले रंग के कपड़े, स्वर्ण आभूषण, धार्मिक वस्तु या पीली मिठाई दें तो दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा। हारसिंगार या जूही का इत्र उपयोग करें।
कर्क राशि : इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि है। यह पत्नी को मोबाइल, आईपेड, लैपटॉप या स्टील से बनी चीजों का उपहार दे सकते हैं। केवड़े का इत्र उपयोग करें।
सिंह राशि : इस राशि के स्वामी सूर्यदेव व दांपत्य जीवन के कारक शनि महाराज हैं। यह पत्नी को जूते, चप्पल, गोल्डन या केसरिया साड़ी, घड़ी या तांबे की चीज उपहार दे सकते हैं। जूही मोतिया सुगंधित इत्र लगाएं।
कन्या राशि : इस राशि के स्वामी बुध व दांपत्य जीवन के कारक गुरु बृहस्पति देव हैं। यह पीले, हरे कपड़े, चूड़ियां, मिठाई, स्वर्ण आभूषण या शोपीस भेंट करें। यात्रा करवा सकते हैं। जाफरन सुगंधित इत्र उत्तम रहेगा।
तुला राशि : इस राशि के स्वामी शुक्र व दांपत्य जीवन के कारक मंगल हैं। पत्नी को गुलाबी, लाल कपड़े व धातु से बने शोपीस, इलेक्ट्रानिक सामान देना शुभ रहेगा। हीना जैसमिन सुगंध वाला इत्र लगाएं।
वृश्चिक राशि : राशि के स्वामी मंगल व दांपत्य जीवन के कारक शुक्र हैं। पत्नी को परफ्यूम, रेशमी साड़ी या सूट, संगमरमर से बने शोपीस, सफेद मिठाई या श्रृंगार का सामान देने से जुड़ाव बढ़ेगा। कदम की सुगंध का इत्र शुभ रहेगा।
धनु राशि : राशि के स्वामी बृहस्पति देव व दांपत्य जीवन के कारक बुध हैं। हरे कपड़े, पन्ने की अंगूठी, बाजूबंद, कंगन, मोबाइल या सजावटी सामान देने से जीवन में मधुरता आएगी। चंदन का इत्र लगाएं।
मकर राशि : राशि के स्वामी शनि देव व दांपत्य जीवन के कारक चंद्रमा हैं। मोतियों का हार, चांदी की वस्तु, सीप के बनी चीज या चॉकलेट का उपहार दे सकते हैं। एनर्जेटिक सुगंध का इत्र उपयोग करें।
कुंभ राशि : राशि के स्वामी शनि देव व दांपत्य जीवन के कारक सूर्य देव हैं। स्वर्ण आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी का शोपीस उपहार दे सकते हैं। मिट्टी, मोतिया फ्लेवर का इत्र लगाएं।

मीन राशि : राशि के स्वामी बृहस्पति देव व दांपत्य जीवन के कारक बुध हैं। संगिनी को हरे, पीले रंग के वस्त्र या मिठाई, सजावटी वस्तु, स्वर्ण आभूषण, धार्मिक वस्तु दे सकते हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रजनीगंधा सुगंधित इत्र उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed