Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jain Hot Mix Plant

Sonipat News: ग्रेप-3 के बावजूद रात के अंधेरे में चल रहा था जैन हॉट मिक्स प्लांट

Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jain Hot Mix Plant
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में अब प्लांट के संचालन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद प्लांट में रात के समय बॉयलर गर्म किया जा रहा था और मजदूरो काम कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्लांट की निगरानी का दावा किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जांच के बावजूद प्लांट में गतिविधियां कैसे जारी रहीं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन


हादसे में घायल तीनों मजदूरों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इनमें 24 वर्षीय नितिन की हालत गंभीर है। फिलहाल तीनों मजदूर बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्लांट मैनेजर सुदर्शन के बयान दर्ज किए हैं। घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड को दी सूचना

हादसे के समय को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग शाम करीब सात बजे लगी थी जबकि प्लांट मैनेजर की ओर से रात 8:45 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक प्लांट कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। घायलों को भी फायर ब्रिगेड और पुलिस के आने से पहले अस्पताल पहुंचा दिया गया था। सवाल यह है कि आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभागों की भी होगी जवाबदेही

एक ओर जिला प्रशासन ग्रेप-3 के तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर रात के समय हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर गर्म किया जाना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed