फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspired by boxer father, son started boxing, now winning medals

हमारे हुनरमंद : बॉक्सर पिता से प्रेरित होकर बेटे ने शुरु की मुक्केबाजी, अब जीत रहे पदक

Sun, 21 Jul 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Inspired by boxer father, son started boxing, now winning medals
मुक्केबाज प्रतीक।
गोहाना। अपने पंच के दम से मेट पर विरोधियों को परास्त वाले प्रतीक गोहाना में खंदराई मोड स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में करीब चार साल से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे हैं। शहर निवासी प्रतीक महज आठ वर्ष की आयु से मुक्केबाजी में पंच मार रहे हैं। वह अकादमी में अपनी प्रतिभा तराशने के लिए प्रतिदिन पांच घंटे पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन

प्रतीक ने बताया कि उनके पिता जितेंद्र हुड्डा मुक्केबाजी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने बॉक्सिंग शुरू की थी। मेरा लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। इसके लिए मैं सुबह-शाम अकादमी में कड़ा अभ्यास कर रहा हूं। उनके पिता का सपना है कि प्रतीक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते। प्रतीक के पसंदीदा खिलाड़ी अमेरिकी मुक्केबाज गेर्वोंटा डेविस हैं। प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि प्रतीक अपने अभ्यास को बेहद गंभीरता से करते हैं। अकादमी में प्रतीक बताए गए दांव को वह बड़ी तेजी से सीखता है।
विज्ञापन

यह हैं उपलब्धियां
प्रतीक ने साल 2023 में राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता व राज्यस्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2023 में ही राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी। प्रतीक अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने को बेकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed