{"_id":"6aa1c08292481fcb40074043","slug":"youth-attacked-with-a-knife-in-gorad-fir-registered-against-two-individuals-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160209-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोरड़ में युवक पर चाकू से हमला, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोरड़ में युवक पर चाकू से हमला, दो पर एफआईआर
विज्ञापन
खरखौदा। गोरड़ गांव में युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज व हाथापाई करने के बाद चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी बलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को वह घर से बाहर निकल रहा था। गली में पहुंचने पर कार्तिक और रोहित ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की।
एफआईआर के अनुसार पांच सितंबर को वह घर के बाहर गली में अपनी गाड़ी साफ कर रहा था। इसी दौरान कार्तिक अपने साथी रोहित के साथ वहां घूम रहा था। कुछ देर बाद कार्तिक मोटरसाइकिल से उतरकर उसके पास आया और चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। बलेश ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसके वाट्सएप नंबर पर फोन कर भी धमकी दी गई। घायल बलेश को उपचार के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।