फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspection of Sonipat-Gohana-Jind railroad to run electric locomotive train

इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन चलाने के लिए सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग का किया निरीक्षण

Sun, 27 Feb 2022 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Sonipat-Gohana-Jind railroad to run electric locomotive train
चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से मिलते गांव मोहाना के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक की टीम ने सोनीपत से गोहाना होते हुए जींद जाने के लिए रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन चलाने के लिए शनिवार को सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग का निरीक्षण किया। यह टीम पहले सोनीपत पहुंची, जिसके बाद मोहाना व अन्य गांवों के स्टेशनों पर रेलमार्ग का निरीक्षण करते हुए शाम को गोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

सोनीपत-गोहना-जींद रेलमार्ग 89 किलोमीटर लंबा रेलमार्ग है। इसका निर्माण कार्य वर्ष-2007-08 में शुरू हुआ था। इस रेलमार्ग का करीब 200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था, इसे वर्ष 2012 तक पूरा करना था। बाद में निर्माण कार्य में आई रुकावटों की वजह से इसका निर्माण न सिर्फ अधर में लटका, बल्कि इसके निर्माण पर खर्च होने वाली अनुमानित लागत भी बढ़ती गई। बाद में इसका निर्माण दिसंबर, 2015 में पूरा हुआ तो वहीं लागत बजट भी करीब 740 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। सोनीपत-जींद रेलवे स्टेशन के बीच इस मार्ग पर बड़वासनी, मोहाना, लाठ, रभड़ा, गोहाना, खंदराई, बुटाना, ईशपुर खेड़ी, भंभेवा, ललित खेड़ा, पांडु पिंडारा रेलवे स्टेशन हैं। इस रेलमार्ग पर रेलवे ने पहली ट्रेन को 26 जून, 2016 में हरी झंडी दी थी। इसके बाद यात्रियों की मांग पर रेलवे ने दिसंबर, 2017 में तीसरी सीएनजी युक्त ट्रेन को हरी झंडी गई। कोरोना के चलते इस मार्ग पर कई बार ट्रेनों का परिचालन भी रोका गया। इसी बीच रेलवे ने इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था, जिसके लिए बिजली की लाइन बिठाने का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग का सोनीपत से गोहाना तक निरीक्षण किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन चलाने पर बात की जाएगी।
विज्ञापन

मोहाना के ग्रामीणों ने की अंडरब्रिज के निर्माण की मांग
निरीक्षण के दौरान शैलेश कुमार से गांव मोहाना में वहां के ग्रामीण मिले। उन्होंने बताया कि मोहाना से सलालपुर माजारा की सड़क पर अधिक गहराई वाला रेलवे अंडरब्रिज बना हुआ है। बारिश के समय यहां पानी भर जाता है, जिससे आवागमन करने में छात्राओं, ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग पर कम ऊंचाई वाला अंडरब्रिज बनवाया जाए। ग्रामीणों के अनुसार, अधिकारियों ने उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान निवर्तमान सरपंच सतवंती के साथ युद्धविंद्र मोहाना, यशपाल, ओमप्रका, जितेंद्र, नरेंद्र, गोविंद, वेद प्रकाश, विजय, अंकित, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed