फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSIIDC will do solid waste management for the convenience of industrialists

Sonipat News: उद्योगपतियों की सुविधा के लिए एचएसआईआईडीसी करेगा ठोस कूड़ा प्रबंधन

Tue, 02 Jan 2024 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
HSIIDC will do solid waste management for the convenience of industrialists
गन्नौर। एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्यों की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के संपदा अधिकारी ऋषि चौहान व वरिष्ठ प्रबंधक जसबीर देशवाल ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान शर्मा व महासचिव हरप्रीत सिंह बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से कुछ फैक्टरी संचालक ठोस कचरे को खुले में डालने पर मजबूर हैं। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन करने का कारखाना मौजूद है। यदि फैक्टरियों से निकलने वाले ठोस कचरे को कारखाना तक पहुंचा दिया जाए तो औद्योगिक क्षेत्र में कचरा मुक्त हो जाएगा। संपदा अधिकारी ऋषि चौहान ने बताया कि एचएसआईआईडीसी उद्योगपतियों को सुविधाएं देने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने उद्योगपतियों को ठोस कूड़ा प्रबंधन के बारे में योजना बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपप्रधान संजय मित्तल, हरिओम शर्मा, मनोज मिड्डा, हरीश शर्मा, विक्रांत बजाड़, पारस शर्मा, सरदार सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed