फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   How will traveling be safe in fog, fog light not found yet

Sonipat News: कोहरे में कैसे सुरक्षित होगा सफर, अभी नहीं मिली फॉग लाइट

Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
How will traveling be safe in fog, fog light not found yet
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना बस अड्‌डा में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
गोहाना। रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का दावे करता है, मगर सर्दी का मौसम शुरू होने के बावजूद अभी तक बसों में फॉग लाइट नहीं लगी हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने पर हादसा होने का डर रहता है। ऐसे में डिपो के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को फॉग लाइट उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोहाना बस डिपो में रोडवेज की 48 और अनुबंधित 18 बसों का संचालन होता है। इन बसों को दिल्ली, पानीपत, करनाल, जम्मू-कटरा, समेत अन्य जिलों और राज्यों में चलाया जाता है। अब हल्का- हल्का कोहरा भी पड़ने शुरू हो गया है। इसे देखते हुए चालकों ने बसों में फॉग लाइट लगाने की मांग की है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि डिपो में पहुंची लंबे रूट की बसों में पहले से ही फॉग लाइट लगी हुई हैं। स्थानीय रूट पर चलने वाली बसों में फॉग लाइट नहीं है। इन बसों में भी जल्द फॉग लाइट लगवाई जाएगी। यही नहीं जिन बसों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं या ठीक से काम नहीं करते हैं उन्हें भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज सब डिपो में पहुंची नई बसों में फॉग लाइट लगी हुई है। जो बसें लोकल रूट पर हैं, उनके चालकों की मांग पर फॉग लाइट लगवा दी जाएगी। चालकों को अभी तक बसों को चलाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। जिन बसों की खिड़कियों के शीशे बदलने की आवश्यकता है उन्हें भी बदलवा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -रुपेंद्र सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर (एसएस), गोहाना।

फोटो 03- सोनीपत के गोहाना बस अड्डा में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद

फोटो 03- सोनीपत के गोहाना बस अड्डा में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed