{"_id":"6a987f471e1532654e066d57","slug":"held-a-meeting-with-health-inspectors-and-lab-technicians-to-review-the-situation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159815-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले में डेंगू के 11, मलेरिया के चार और चिकनगुनिया का एक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले में डेंगू के 11, मलेरिया के चार और चिकनगुनिया का एक केस
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अब तक डेंगू के 11, मलेरिया के चार और चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए निगरानी और फील्ड गतिविधियां तेज कर दी हैं। सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा ने बुधवार को स्वास्थ्य निरीक्षकों और लैब टेक्नीशियनों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
विभाग के अनुसार मलेरिया के 1,01,043, डेंगू के 2,269 और चिकनगुनिया के 13 टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य टीमों ने जिले में 7,78,799 घरों का दौरा किया। इस दौरान मच्छरों के प्रजनन स्थल मिलने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 232 नोटिस जारी किए गए।
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य निरीक्षकों को घर-घर सर्वे के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों के काम की नियमित निगरानी और रोजाना गतिविधियों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने को कहा।