{"_id":"650f3ef05ee475f3a6000fb4","slug":"health-of-7191-people-checked-in-ayushman-fair-sonipat-news-c-197-1-snp1003-6523-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आयुष्मान मेले में 7191 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आयुष्मान मेले में 7191 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
Sun, 24 Sep 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34. जाखौली पीएचसी में आयुष्मान मेले के उद्धाटन पर आयुष्मान कार्ड वितरित करते विधायक मोहनला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय व 204 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगाए गए। गांव जाखौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में विधायक मोहनलाल बड़ौली ने मेले का उद्घाटन किया और लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किए। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 7191 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। नगर निगम कार्यालय में 623 सफाईकर्मियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिन्होंने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया था।
नगर निगम कार्यालय, 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व 164 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) पर आयुष्मान मेले लगाए गए। जिसमें मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित जांच हुई। आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता सहारण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर सप्ताह अलग-अलग बीमारियों की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। साथ ही उन्होंने लोगों से मेले में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ उठाने का आह्वान किया।