फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Biochemistry machine at district hospital out of order; patients facing difficulties for four days.

Sonipat News: जिला अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, चार दिन से मरीज परेशना

Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine at district hospital out of order; patients facing difficulties for four days.
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से चार दिन से लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) की जांच नहीं हो रही है। जांच नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीजों की केएफटी जांच की जाती थी। मशीन खराब होने से मरीजों की जांच प्रक्रिया बाधित हो गई है। नागरिक अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन के माध्यम से लिवर और किडनी से संबंधित जांच की जाती हैं।
विज्ञापन

इन जांचों के आधार पर डॉक्टर मरीजों की बीमारी की स्थिति का आकलन कर आगे का उपचार तय करते हैं। मशीन खराब होने से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, जांच में देरी होने से उपचार प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से मशीन खराब होने के बावजूद जांच शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों को सिर्फ चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही काम चलाना पड़ रहा है।
निजी लैब में जांच कराने को मजबूर मरीज
डॉक्टरों की ओर से उन्हें खून की जांच कराने के लिए कहा जाता है, लेकिन अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो रही। इसके लिए मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। निजी लैब में मरीजों से जांच के नाम पर फीस वसूली जाती है। एलएफटी व केएफटी की जांच करवाने के लिए लगभग 100 मरीज रोजाना आ रहे हैं।

-------

बायोकेमिस्ट्री मशीन के कंपोनेंट न होने के कारण एलएफटी और केएफटी जांच प्रभावित हो रही थी। अस्पताल में मशीन को ठीक करा लिया है और कंपोनेंट भी मुख्यालय से मंगवा लिए हैं सोमवार से जांच दोबार शुरू हो जाएगी। मरीजों को निजी प्रयोगशाला में खून जांच नहीं करानी पड़ेगी।
-डॉ. संदीप शर्मा, इंचार्ज, ब्लड बैंक, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article