फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   health news

डायरिया ने पसारे पैर, चार और नए मरीज दाखिल

Sat, 26 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 26 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
health news
शहर के जनता कॉलोनी में गंदा पेयजल आने से फैला डायरिया का डंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शनिवार को कॉलोनी से ही चार और मरीज सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। क्षेत्र में बढ़ रहे डायरिया के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ड्यूटी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ सुपरवाइजर संसार सिंह के नेतृत्व में जनता कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान 14 ऐसी बिल्डिंग में ओआरएस के पैकेट बांटे, जहां किराएदार बड़ी संख्या में रहते हैं। इन मकानों में सर्वे कर 403 परिवार को टीम की ओर से डायरिया से बचने के उपाय और पानी में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर, पानी में मिलाकर पीने के लिए ओआरएस के पैकेट बांटे गए। साथ ही यहां से पानी के चार सैंपल भरे।
विज्ञापन


पानी की टंकी में मिले कीड़े
कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में फैली गंदगी और दूषित पानी के कारण डायरिया की बीमारी के कारण कई लोग उल्टी और दस्त आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में दो दिन में ही मरीजों की संख्या 15 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस मकान में दौरा किया, जहां से डायरिया की शुरुआत हुई। जिसमें न तो पीने के पानी की टंकियों की सफाई की व्यवस्था थी और न ही शौचालयों की व्यवस्था। मकानों की छतों के ऊपर कूड़े के ढेर भी फैले हुए थे। विभाग के कर्मचारियों का दावा है कि बिल्डिंग के ऊपर की टंकी में तो कीड़े तक चलते मिले। इसकी विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी की है।
विज्ञापन


कॉलोनी में पांच दिन साफ आता है पानी
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कालोनी में महीने में 25 दिन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल की ओर से सीवर का मिला हुआ पीने योग्य पानी सप्लाई किया जाता है। बाकी 5 दिन विभाग की ओर से जनता कॉलोनी में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाता है। प्रशासन से लोगों की मांग है कि कॉलोनी में साफ-सफाई कराने के साथ-साथ शुद्ध पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाए ताकि लोगों की कीमती जानें बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार पैसे की बजाए लेता है शराब की बोतल
डायरिया फैलने से जब कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कॉलोनी में सर्वे के दौरान किरयाणे की दुकान को चेक किया गया तो वहां पर शराब की बोतलें पड़ी थी। जब टीम ने शराब की बोतलों को चेक किया तो उनमें से एक-दो बोतलों में थोड़ी-थोड़ी शराब भी थी। जब दुकानदार टीम के आगे माफी मांगने लगा तो उसने बताया कि यहां पर कॉलोनी में किरायदारों के बच्चे कुछ सामान लेने के लिए आते हैं तो वे पैसे देने की बजाय शराब की बोतलें दे जाते हैं।


टंकी में मिले कीड़े, सैंपल फेल मिले तो कार्रवाई : सुपरवाइजर
हेल्थ सुपरवाइजर संसार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जनता कालोनी से पेयजल के चार सैंपल लिए। जिनमें एक सैंपल दयानंद, दूसरा वजीर, तीसरा रणधीर और चौथा सैंपल पवन कुमार की बिल्डिंग से लिया गया है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। यदि इन सैंपल पास नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed