फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roads submerged due to 38 mm of rainfall; traffic disrupted.

Sonipat News: 38 मिमी बारिश से सड़कें जलमग्न, आवागमन बाधित

Wed, 26 Aug 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to 38 mm of rainfall; traffic disrupted.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में मंगलवार सुबह 38 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और आवागमन बाधित हुआ। सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह छह बजे तक जारी रही। रुक-रुक कर हुई इस बारिश ने शहर की गलियों, पार्कों और खेल मैदानों को भी डुबो दिया। सुबह नौ बजे बाद तक भी सड़कों पर पानी भरा रहा। मेयर राजीव जैन ने शहर की जल निकासी व्यवस्था सुधारने का दावा किया है। उन्होंने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सर्वेक्षण करवाकर विस्तृत योजना तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे बादल छंटने के बाद मौसम साफ हुआ। तीखी धूप के कारण फिर से उमस और गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे की बारिश से शहर के शनि मंदिर स्थित भूमिगत मार्ग में पानी भर गया। इस कारण वहां से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और मंगलवार शाम तक पानी नहीं निकल पाया। शहर के गीता भवन चौक, आईटीआई चौक, मामा भांजा चौक, बस स्टैंड, कालुपुर चुंगी और सुभाष स्टेडियम समेत अनेक इलाके जलमग्न हो गए। इन क्षेत्रों में घंटों बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने किया डिस्पोजलों का निरीक्षण
बरसात में नगर निगम मेयर राजीव जैन ने विभिन्न डिस्पोजलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पाई गई खामियों से अवगत कराया और सभी को सतर्क स्थिति में रहने के निर्देश दिए। ओल्ड डीसी रोड स्थित डिस्पोजल पर बिजली न होने से मोटर बंद थी, और जनरेटर की बैटरी डिस्चार्ज मिली जिसे मिस्त्री ने ठीक किया। खाटू श्याम मंदिर के पास एक डिस्पोजल पर तीन दिन से खराब मिली मोटर को तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। मेयर शंभू दयाल, सेक्टर 23, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड और आदर्श नगर डिस्पोजल पर भी पहुंचे।

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed