फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryanvi culture will be seen in the district level cultural festival.

Sonipat News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखेगी हरियाणवी संस्कृति

Thu, 30 Oct 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi culture will be seen in the district level cultural festival.
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। उत्सव का आयोजन दो चरणों में 3 व 4 नवंबर को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। विजेता को राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि इसका उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना व उनकी प्रतिभा को निखारना है। खंडस्तर पर सांस्कृतिक उत्सव के विजेता विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों काे दो समूहों में बांटा गया है।
विज्ञापन

एक समूह में कक्षा 5वीं से 8वीं के विद्यार्थी 3 नवंबर, दूसरे समूह में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 4 नवंबर को उत्सव में शामिल होंगे। समूह नृत्य, लोक गीत, एकल लोक नृत्य एवं गीत, रागनी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिलास्तरीय उत्सव के विजेता राज्यस्तरीय उत्सव में भाग लेंगे जिसका आयोजन पानीपत में 11 से 13 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed