फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Weather Fog becomes trouble for people, Jhelum, Geeta Jayanti Express cancelled, rain in many district

Haryana Weather: कोहरा बना लोगों के लिए मुसीबत; झेलम, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द, कई जिलों में बारिश

Wed, 31 Jan 2024 10:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

हरियाणा में मौसम में हुए परिवर्वतन से कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, हरियाणा में रात से ही कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा था। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Haryana Weather Fog becomes trouble for people, Jhelum, Geeta Jayanti Express cancelled, rain in many district
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोहरा रात से ही लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रात आठ बजे ही कोहरा छा गया था। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरा बूंदों की तरह गिर रहा है। जिस कारण से दुपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। दृश्यता की कमी के साथ ही कोहरे में कपड़े गीले हो रहे हैं। सोनीपत में कोहरा के चलते नेशनल हाईवे-44 समेत केएमपी व केजीपी पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। वाहन रेंगते हुए चल रहे है।

विज्ञापन


जिले में सुबह नौ बजे तक दृश्यता 50 मीटर रही। रात को दृश्यता सिमटकर पांच मीटर पर आ गई थी। हवा का प्रवाह थम गया था। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। कोहरे के चलते तीन ट्रेन झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

इन स्थानों पर हुई हल्की बूंदा-बांदी

नारनौल क्षेत्र में भी कोहरे से राहत नहीं मिली है। बुधवार सुबह से घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से नारनौल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाई के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, सिरसा, कलायत, पिहोवा, आदमपुर, सिवानी, कैथल, अग्रोहा, रानियां के आसपास हल्की सुबह से ही बूंदा-बांदी हुई है। बरवाला और उसके आसपास तेज बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही है। आने वाले कुछ घंटों में धीरे-धीरे विस्तार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

रोहतक के आसपास के जिलों में हल्की बारिश

रोहतक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हैI महेंद्रगढ़ जिले में भी घना कोहरा छाया रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई है। रेवाड़ी में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हालांकि घना कोहरा छाया रहा। जींद और झज्जर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।

सिरसा सिरसा क्षेत्र में सुबह हल्की बारिश हुई है। जिसके चलते धूप निकलने के आसार बने हैं। हालांकि बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है।

विज्ञापन

रात आठ बजे से छा गया था गहरा कोहरा, सुबह भी रहा

झज्जर के मंगलवार रात आठ बजे से गहरा कोहरा छा गया था। गहरी धुंध का असर सुबह तक रहा। रात और अलग सुबह दृश्यता शून्य रही। सुबह 10 बजे हल्का कोहरा छटा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण ट्रेन 15 से 30 मिनट देरी से पहुंची

फतेहाबाद में सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा। मगर ठंडी हवा चलने से कोहरे का असर सुबह 9 बजे बाद कम हो गया। बादलवाही छाई रही। सुबह के समय चलने वाली ट्रेन 15 से 30 मिनट देरी से पहुंची। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

हिसार क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके चलते धूप निकलने के आसार बने हैं। बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। कल रात तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed