सोनीपत पहुंचे सीएम मनोहर लाल: 15 अगस्त तक 1800 तालाबों की बदलेगी सूरत, लगाए जाएंगे चार हजार से ज्यादा रिचार्ज बोरवेल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सेक्टरों में हर घर में पेयजल पाइप के साथ दूसरा पाइप भी पहुंचाया जाएगा जिसे गाड़ी धोने, बागवानी या अन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी सप्लाई किया जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया है कि अमृत सरोवर योजना के पहले चरण में प्रदेश के 1800 तालाबों का सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा। हर जिले से 75-75 तालाबों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। 15 अगस्त तक यह काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत के गांव नाहरा में जनसमूह को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा रिचार्ज बोरवेल लगाए जाएंगे जो बारिश के पानी व अन्य वेस्ट पानी को धरती के भीतर पहुंचाने का काम करेंगे। इससे पहले प्रदेश में 750 रिचार्ज बोरवेल लग चुके हैं।
सीएम ने कहा कि सरकार की योजना है कि इस्तेमाल किए गए पानी की भी बर्बादी न हो और उसका फिर से इस्तेमाल किया जा सके। सेक्टरों में हर घर में पेयजल पाइप के साथ दूसरा पाइप भी पहुंचाया जाएगा जिसे गाड़ी धोने, बागवानी या अन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी सप्लाई किया जा सकेगा। उन्होंने गांव नाहरा में खेतों के कच्चे रास्ते पक्का करने, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र, स्कूल की जर्जर इमारत को दुरुस्त करने व पार्क के लिए बजट को मंजूरी दी है।