फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government Girls' School team wins block-level science drama competition.

Sonipat News: खंड स्तरीय साइंस ड्रामा में राजकीय कन्या स्कूल की टीम रही विजेता

Tue, 25 Aug 2026 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Government Girls' School team wins block-level science drama competition.
फोटो - राजकीय कन्या स्कूल में विजेता छात्राओं के साथ बीईओ बलजीत गहलावत व अन्य शिक्षक। स्रोत - प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। राजकीय कन्या स्कूल में मंगलवार को खंड स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल की टीम ने प्रथम, सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जसराना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, भैंसवाल कलां की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में अभिनय के आधार पर लड़कों में गर्व व लड़कियों में तन्नू को श्रेष्ट कलाकार चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को बीईओ बलजीत गहलावत ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर संजय, गौरव कपूर, शीला सिंहरोहा, प्रवेश कुमारी, ममता, अजीत कौर आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed