{"_id":"5e1f6a5a8ebc3e4b350bb11f","slug":"goods-were-made-in-barota-on-himachal-licenese-45-lakh-goods-seized-sonipat-news-rtk5374893145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के लाइसेंस पर बारोटा में कंपनी में बना रहे थे सामान, ड्रग कंट्रोलर की टीम ने 45 लाख का माल किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के लाइसेंस पर बारोटा में कंपनी में बना रहे थे सामान, ड्रग कंट्रोलर की टीम ने 45 लाख का माल किया जब्त
विज्ञापन
बारोटा स्थित कंपनी में जांच करती ड्रग कंट्रोल की टीम।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव बारोटा में स्थित वनीशा कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को फूड एंड ड्रग अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों को कई प्रकार का कॉस्मेटिक्स सामान हिमाचल के लाइसेंस पर बनता हुआ मिला। इस दौरान अधिकारियों ने कॉस्मेटिक्स का 306 पेटी सामान जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इन पेटियों में करीब 45 लाख रुपये का सामान है। सामान को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कंपनी अधिकारियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
राई क्षेत्र में कई कंपनियों में कॉस्मेटिक सामान बनाया जाता है। बारोटा में वनीशा कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में डेनवर कंपनी के परफ्यूम सहित कई प्रकार के कॉस्मेटिक्स सामान बनाए जाते हैं। फूड एंड ड्रग विभाग के आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर गुरुचरण सिंह व ड्रग कंट्रोल आफिसर संदीप हुड्डा की टीम ने वनीशा कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। इस दौरान जांच करने पर फैक्टरी में परफ्यूम बनाने का लाइसेंस अकबरपुर बारोटा की बजाय हिमाचल प्रदेश की कंपनी का मिला। इसके बाद अधिकारियों ने सामान को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में परफ्यूम की 306 पेटियां बरामद कीं। अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए सामान की कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
--
कॉस्मेटिक्स सामान तैयार करने वाली कंपनियों में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार को अकबरपुर बारोटा में स्थित वनीशा कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में जांच की गई। यहां कुछ सामान ऐसा बनता हुआ मिला, जिनका लाइसेंस हिमाचल की कंपनी के पास है। वनीशा कॉस्मेटिक्स की एक ब्रांच हिमाचल में भी है। नियमों के तहत सामान को जब्त कर लिया है और इसे कोर्ट में पेश कर नोटिस दिया जाएगा। जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। - गुरुचरण सिंह, सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर सोनीपत