{"_id":"6484cd88c4e0dfc9c40b2ad4","slug":"gold-chain-stolen-from-womans-neck-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1193-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला के गले से सोने की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला के गले से सोने की चेन चोरी
विज्ञापन
सोनीपत। मामा भांजा से ई-रिक्शा में सवार हुई महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीडि़ता को ज्ञान नगर में उतरने के बाद मामले का पता लगा। जिस पर पीडि़ता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
ज्ञान नगर निवासी सुनहरी देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने धेवते के साथ दोपहर में करीब दो बजे मामा-भांजा चौक से घर आने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी। उनके बैठते ही दो अन्य औरत भी ई-रिक्शा में बैठ गईं। उनके साथ में एक बच्चा भी था। वह अपने पांच साल के धेवते के साथ ज्ञान नगर में ई-रिक्शा से उतर गईं। उन्होंने ई-रिक्शा से उतरकर अपने गले में हाथ लगाया तो चेन गायब मिली। उन्हें चेन चोरी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।