{"_id":"655d060f25d09696240183e7","slug":"fire-broke-out-in-former-sarpanchs-house-extinguished-in-four-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9683-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व सरपंच के घर में लगी आग, चार घंटे में बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व सरपंच के घर में लगी आग, चार घंटे में बुझाई
Wed, 22 Nov 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21. सोनीपत के खरखौदा के गांव रोहणा में पूर्व सरपंच संजय दहिया के घर में लगी आग के चलते उठत
खरखौदा। गांव रोहणा के पूर्व सरपंच संजय दहिया के घर में मंगलवार को आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, मगर गली संकरी होने की वजह से छोटी गाड़ी ही जा सकी। गाड़ी की मदद से चार घंटे में आग बुझाई जा सकी
गांव रोहणा के पूर्व सरपंच संजय दहिया की खरखौदा में कंपनी है। जिसमें रेडीमेड के कपड़े तैयार किए जाए हैं। मंगलवार सुबह वह पत्नी और बेटियों को फैक्टरी में छोड़ने के लिए खुद कपड़ा लेने के लिए रोहतक जिले के महम कस्बे के लिए निकल गए। इसी बीच उनकी पत्नी को सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद संजय की पत्नी घर पर पहुंची और आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को दी। आग घर में फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पूर्व सरपंच संजय दहिया ने बताया कि यह उनका पुस्तैनी घर है, जिसको उन्होंने डेकोरेट करवाया हुआ था। आग लगने से घर की सभी दीवारों में दरारें आ गई हैं। घर में रखा फ्रिज, एसी, अलमारी, बेड, सोफे सहित अन्य सामान जल गया। उन्हें शक है कि रसोई घर से आग घर में फैली है। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण जल गए। क्षतिग्रस्त होने से घर के गिरने का डर बना हुआ है।