{"_id":"66ce08fea8049db43307f85e","slug":"farmers-burnt-effigy-of-bjp-mp-kangana-ranaut-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123595-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों ने भाजपा सांसद कंगना रणौत का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों ने भाजपा सांसद कंगना रणौत का फूंका पुतला
Tue, 27 Aug 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा सांसद कंगना रणौत के बयान पर मंगलवार को गांव कथूरा में किसानों ने पुतला फूंका। किसानों ने कंगना रणौत के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांगने की मांग की है। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि जब आंदोलन चल रहा था तो किसानों को भाजपा नेताओं ने कभी खालिस्तानी कहा तो कभी कुछ आरोप लगाए थे। किसानों ने 13 माह तक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दिया। सरकार ने किसानों को जरूर परेशान किया, लेकिन किसानों ने किसी को परेशान नहीं किया।
विज्ञापन