फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expressed displeasure against the decision of not renewing the license

Sonipat News: लाइसेंस को नवीनीकरण न करने के फैसले के खिलाफ जताई नाराजगी

Sun, 10 Mar 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure against the decision of not renewing the license
सोनीपत। ऑल राशन डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ डिपोधारक के लाइसेंस का नवीनीकरण न करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा नेता राजीव जैन को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस प्रावधान को खत्म करने की मांग की है। राजीव जैन ने आश्वस्त किया कि वह उनकी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान त्रिलोक चंद जैन, मुकेश निंदानी, सोम प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि राज्य सरकार ने आदेश पारित कर लाइसेंस एवं कंट्रोल ऑर्डर की धारा 2022 की धारा (6) 1 में संशोधन करके उक्त आदेश जारी किए हैं जिससे प्रदेश के लगभग 3000 डिपोधारक बेरोजगार हो जाएंगे। डिपोधारकों का कहना है कि ऐसे डिपो धारकों की अवधि 31 मार्च को खत्म हो रही है। इसको लेकर डिपो धारक चिंतित हैं। डिपो धारक जो थोड़ा बहुत कमाते हैं उससे परिवार का गुजारा चलता है। भविष्य के लिए राशि जमा नहीं हो पाती।
विज्ञापन


एसोसिएशन का कहना है कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है। फिर हरियाणा क्यों पहल कर रहा है। गैस एजेंसी, ईंट भट्ठा, खाद, बीज आढ़ती लाइसेंस के लिए भी कोई इस तरह की शर्तें नहीं है फिर डिपोधारकों के साथ अन्याय क्यों। एसोसिएशन ने यह भी मांग रखी है कि प्रदेश में 1000 से ज्यादा डिपो के स्थान खाली है उन्हें आवंटित कर रोजगार दिया जाए व 300 कार्ड की लिमिट रखने का प्रावधान भी वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed