{"_id":"5ffb4bb88ebc3e316538c21c","slug":"exam-village-secretary-security-sonipat-news-rtk5902837117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ग्राम सचिव पद के लिए 4675 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3515 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन ग्राम सचिव पद के लिए 4675 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3515 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
जीवीएम कॉलेज के गेट पर लगी लिस्ट में परीक्षा कक्ष नंबर देखते परीक्षार्थी
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को दूसरे दिन शहर के 20 सेंटरों पर ग्राम सचिव पद के लिए परीक्षा कराई गई। दो सत्रों में 20 केंद्रों पर 8190 अभ्यर्थियों में से 4675 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 3 हजार 515 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे, वहीं दूसरी तरफ परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाई गई। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को अपने साथ रोल नंबर, पहचान पत्र लेकर जाने अनुमति दी गई। जो अभ्यर्थी अपने साथ पर्स, बेल्ट, पेन व अन्य सामान लेकर पहुंचे थे, उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखने के लिए कहा गया।
निर्धारित समय के बाद किसी को नहीं मिला प्रवेश
दोनों ही सत्रों में परीक्षा से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू कर दिया गया था। वहीं परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया गया। जो भी अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचा, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को कई प्रकार की जांच के बाद ही प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से लेकर परीक्षा शुरू होने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। सुबह के सत्र में 4095 अभ्यर्थियों में से केवल 2342 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1753 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सांयकालीन सत्र में 4095 अभ्यर्थियों में से परीक्षा देने के लिए केवल 2333 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जबकि 1762 गैरहाजिर रहे।
अभ्यर्थियों को करना पड़ा जाम का सामना
परीक्षा के दौरान शनिवार की भांति रविवार को भी विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मुरथल रोड, राठधाना रोड, गांधी चौक सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। सुबह के सत्र की परीक्षा करीब 12 बजे समाप्त हुई है। परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने वाहनों से घर लौटने लगे।