{"_id":"6aaecd04e6866bd2a20e6e36","slug":"demand-for-installing-a-speed-breaker-at-the-intersection-sonipat-news-c-203-1-mgh1004-130219-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या-59 कनीना में बाबा मोलड़नाथ की ओर जाने वाले मार्ग के पास चौराहे से गुजरती रोडवेज बस
कनीना। कनीना में बाबा मोलड़नाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के नजदीक स्थित चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठी है। यह चौराहा कनीना-रेवाड़ी और कनीना-कोसली मार्ग को जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते पर स्थित है। दुकानदारों ने कहा कि सुबह स्कूलों के समय यहां वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में तेज रफ्तार रोडवेज बसों और अन्य वाहनों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
दुकानदार नितिन, महेंद्र, सुरेश, वीरेंद्र, सत्यवान, रामनिवास, अजय, राजू, पूर्ण, संदीप और विजय सिंह ने बताया कि सुबह के समय स्कूल बसों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हैं।
दुकानदारों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने, आवश्यक यातायात संकेतक लगाने और वाहनों की गति नियंत्रित करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की जाए तो संभावित हादसे को टाला जा सकता है।