फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees are instructed to follow formal dress code instead of jeans

Sonipat News: कर्मचारियों को जींस की बजाय फॉर्मल ड्रेस कोड का पालन करने की हिदायत

Thu, 26 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employees are instructed to follow formal dress code instead of jeans
खरखौदा। गन्नौर से स्थानांतरित होकर आए एचसीएस डाॅ. निर्मल नागर ने मंगलवार को खरखौदा में अपना पदभार संभाला। खरखौदा एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर का नायब तहसीलदार अशोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम त्वरित किया जाएगा। जनसुनवाई करने के साथ समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह पीड़ित पक्ष की सुनवाई करते हुए उनका समाधान करने में कोताही न बरतें। सभी को समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। पटवारियों को भी अपनी हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। वहीं कर्मचारियों को नियमों का हवाला देते हुए जींस की बजाए फॉर्मल ड्रेस कोड का पालन करने की हिदायत दी। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काली पेंट व सफेद शर्ट या फिर खाकी वर्दी में दिखाई देंगे। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने कहा कि वह खरखौदा को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसमें शहर के साथ ग्रामीण आंचल भी शामिल रहेगा।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed