{"_id":"6ab046036c71faa6be0043c1","slug":"emphasis-on-strengthening-the-organization-and-raising-public-issues-at-the-congress-meeting-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160927-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूत करने और जनसमस्याएं उठाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूत करने और जनसमस्याएं उठाने पर जोर
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के कांग्रेस भवन में बैठक को संबोधित करते शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान, साथ में अन्
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक कार्यकारिणी बैठक हुई। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष कमल दिवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने, जनसमस्याओं को उठाने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजीव दहिया भी बैठक में मौजूद रहे।
कमल दिवान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। अब तक दो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि बाकी ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों के बीच जाने का आह्वान किया। बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इकाइयां मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।
बैठक में उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, प्रशांत शर्मा और अमनदीप पाराशर, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, महासचिव देवेंद्र शर्मा, आशा अहलावत, अनुज छाबड़ा और सौरव सचदेवा आदि मौजूद रहे।