फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity employees to lay siege to Shakti Bhawan on the

Sonipat News: बिजली कर्मचारी 27 को करेंगे शक्ति भवन का घेराव

Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees to lay siege to Shakti Bhawan on the
24jjrp08- झज्जर। मांगों को लेकर विधायक कुलदीप वत्स को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत- कर्मचारी
झज्जर। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को झज्जर से विधायक गीता भुक्कल और बादली से विधायक कुलदीप वत्स को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष नीरज ढुल ने बताया कि जॉब सुरक्षा एक्ट का वादा हरियाणा सरकार ने आज से दो साल पहले किया था।
विज्ञापन


विधानसभा में विधेयक लेकर आए और एसओपी जारी की, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने अभी तक जॉब सुरक्षा नहीं दी। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया। कर्मचारियों ने अपना डाटा सबमिट किया और डीडीओ ने उसे वेरिफाई भी किया, लेकिन एचओडी स्तर पर अधिकारियों ने कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई। न तो अधिकारी सरकार की सुन रहे हैं और न ही सरकार अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। कभी डॉक्यूमेंट का बहाना बनाकर अधिकारी अपने काम से पल्ला झाड़ रहे हैं। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन सरकार कोई कड़ा रुख नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन


इसी को लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आगामी 27 अगस्त को एचपीयू के एसीएस का घेराव करने का निर्णय लिया है। यदि इसके बाद भी जॉब सुरक्षा नहीं मिली तो विधानसभा स्तर पर भी घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान जिला सचिव चंदन सिंह, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, धीरज गुलिया, बिजेंद्र, पवन, रोहित, गुलशन और रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed