फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity consumers tampered with 20 meters, notice issued

Sonipat News: बिजली उपभोक्ताओं ने 20 मीटरों में की छेड़खानी, नोटिस जारी

Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers tampered with 20 meters, notice issued
गोहाना। बिजली निगम की प्रयोगशाला में जांच के बाद 20 मीटरों में छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई है। अब बिजली निगम ने उन उपभोक्ताओं के पास नोटिस भेजे हैं। यदि नोटिस के बाद उपभोक्ताओं का जवाब नहीं आता है तो उन पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिजली निगम ने पिछले दिनों शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ का शक होने पर लैब में जांच के लिए भिजवाया था। जांच के दौरान पाया गया कि 20 उपभोक्ताओं ने मीटर से छेड़खानी की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस से माध्यम से उपभोक्ताओं से उनके सामने बिजली मीटरों की जांच करने को कहा गया है, यदि कोई उपभोक्ता अपने मीटर की अपने सामने जांच कराना चाहता है तो वह जांच करा सकता है। इसके बाद बिजली निगम उपभोक्ताओं के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपभोक्ताओं पर बिजली निगम की तरफ से जुर्माना किया जाएगा और जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम ने जिन उपभोक्ताओं के मीटर जांच के लिए लैब में भेजे थे, उनके नए मीटर लगा दिए।
विज्ञापन


चोरी रोको अभियान के तहत शहर में कई उपभोक्ताओं पर चोरी की संदेह होने पर मीटरों को जांच के लिए भेजा गया था। अब 20 मीटरों में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

- विकास सूर्यवंशी, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed