{"_id":"6a9ad0fac36958bb3d0c1a51","slug":"earthen-dam-built-to-protect-crops-from-contaminated-water-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159959-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पानी से फसल बचाने को बनाया मिट्टी का बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पानी से फसल बचाने को बनाया मिट्टी का बांध
Fri, 04 Sep 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। जीटी रोड स्थित बड़ी काली माता मंदिर के पास जोहड़ का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में पहुंचने लगा। इससे फसलों को नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। किसानों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर अस्थायी बांध बनाया और पानी को खेतों में जाने से रोकने का प्रयास किया।
किसान अशोक सैनी और सतपाल सैनी ने बताया कि जोहड़ में लगातार गंदा पानी जमा होने से उसका जलस्तर बढ़ गया है। पानी आसपास के खेतों की ओर पहुंच रहा है, जिससे फसल प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि बनाया गया मिट्टी का बांध अस्थायी व्यवस्था है और बारिश या पानी बढ़ने पर स्थिति फिर गंभीर हो सकती है। किसानों ने प्रशासन से जोहड़ की सफाई, दूषित पानी की उचित निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है।