फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driverless car will curb accidents, bell will tell if there is dirt in the tank

Sonipat News: चालक रहित कार हादसों पर लगाएगी अंकुश, घंटी बताएगी टंकी की गंदगी

Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Driverless car will curb accidents, bell will tell if there is dirt in the tank
फोटो 39- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर
सोनीपत। 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंची टीमों के प्रस्तुत मॉडल में नए भारत की तस्वीर नजर आई। विद्यार्थियों ने नवाचार पर आधारित शानदार मॉडल प्रस्तुत किए, जो भविष्य की जरूरत भी हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जीतेश सिद्धार्थ का एक चालक रहित कार का मॉडल है, जो सड़क पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाएगा। वहीं सिक्किम की भूमिका छेत्री ने ऐसा मॉडल बनाया जो पानी की टंकी में गंदगी होते ही घंटी बजाकर सूचित करेगा, जिसके बाद बटन दबाते ही टंकी की आसानी से सफाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

बाधा निवारण रोबोट ने दिखाई भविष्य की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के विद्यार्थी जीतेश सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने अपने गुरु डॉ. अरविंद कुमार वर्मा के साथ एक मॉडल तैयार किया है, जिसका नाम बाधा निवारण रोबोट है। जो सड़क पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाएगा। जीतेश ने बताया कि सड़क पर होने वाले 80 फीसदी हादसे चालकों की गलती से और 20 फीसदी अन्य कारणों से होते हैं। चालकों की गलती से होने वाले हादसों को रोकने में यह मॉडल मददगार साबित होगा। यह एक मानव रहित कार है जो सेंसर आधारित है। इसकी रेंज को 500 मीटर तक बढ़ाया या घटाया जा सकता है। विशेष बात यह है कि यह कार आवाज पर काम करेगी और सामने चल रहे अन्य वाहन से एक निश्चित दूरी बनाकर रखेगी। यही नहीं अगर आगे चल रहे वाहन की गति धीमी या तेज है तो कार स्वत: ही गति कम या ज्यादा कर सकेगी। चालक को नींद की झपकी लगने, ओवरस्पीड होने पर नियंत्रण खोने से होने वाले हादसों से बचाव करेगी।
विज्ञापन

पानी की टंकी में गंदगी बढ़ते ही बजेगी घंटी
सिक्किम के शहर मंगन स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने स्वत: पानी की टंकी की सफाई व शुद्धिकरण का मॉडल प्रदर्शित किया। दोनों छात्राओं का नाम भूमिका छेत्री है। इन्होंने बताया कि छत पर रखी पानी की टंकी के तल में अक्सर गंदगी की मात्रा बढ़ती रहती है, उसी टंकी के पानी को हम पीने में प्रयोग करते हैं, जिससे बीमार पड़ जाते हैं। रोजाना पानी की टंकी की सफाई करना भी संभव नहीं है। ऐसे में उन्होंने ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे टंकी में लगाया जाएगा। यह गंदगी की मात्रा बढ़ते ही घंटी बजाकर सूचित करेगा। इसके बाद टंकी पर लगे पाइप को खोलकर बटन दबाते ही अंदर लगा उपकरण जमी गंदगी को साफ कर पाइप के माध्यम से बाहर निकाल देगा। इससे हमें शुद्ध पेयजल मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed