फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Bar Association Election: Three nominations came for the post of President on the first day

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन प्रधान पद के लिए आए तीन नामांकन

Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association Election: Three nominations came for the post of President on the first day
उप प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करते सोनू भारद्वाज। विज्ञप्ति - फोटो : Sonipat
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें प्रधान व उपप्रधान पद लिए तीन-तीन, सचिव पद के लिए छह, सह सचिव पद पर एक और कोषाध्यक्ष पर दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। बार चुनाव के लिए मतदान 16 दिसंबर को होगा। 2 दिसंबर को नामांकन का आंतिम दिन है। 3 दिसंबर को नामांकन वापस होंगे। चुनाव का रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र सिंह दहिया, एआरओ प्रेम अत्री व बलजीत खत्री को बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला बार परिसर में चुनाव को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। नामांकन के साथ अधिवक्ताओं ने साथियों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस बार कई नए चेहरों ने प्रधान, सचिव पद पर नामांकन किया है। सोनीपत बार एसोसिएशन का पहला चुनाव 1975 में हुआ था। उस समय राज सिंह प्रधान व सचिव हरिचंद बने थे। राज सिंह का कार्यकाल दो वर्ष रहा। इसके बाद वह फिर से प्रधान बने और 1978 तक प्रधान रहे। इसके बाद चंद्रभान छिक्कारा लगातार दो बार प्रधान रहे। 1980 में आरके सपरा प्रधान बने। उनके बाद रिजक राम प्रधान बने। उनके बाद नवल सिंह लगातार तीन बार प्रधान बने।
विज्ञापन

पहले दिन इन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
प्रधान पद- कमल हुड्डा, राजीव दहिया, सतीश शर्मा
उप प्रधान पद-सोनू भारद्वाज, अभिषेक खत्री, चार्ली डी टू के चैप्लिन
सचिव -वीरेंद्र दूहन, कुसुम दहिया, मनोज दहिया, विजय इंदौरा, गौरव सैनी, अनिल आंतिल
सह सचिव- भारती सैनी
कोषाध्यक्ष - नवीन अंतिल व विद्या सागर
नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 15 अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। 16 दिसंबर को निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह दहिया, रिटर्निंग अधिकारी, बार चुनाव सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed